Posts

Showing posts with the label history education blog

मुगल साम्राज्य!

Image
मध्यकाल में किसी भी शासक के लिए भारतीय उपमहाद्वीप जैसे बड़े क्षेत्र पर , जहाँ लोगों एवं संस्कृतियों में इतनी अधिक विविधताएँ हो , शासन कर पाना अत्यंत ही कठिन कार्य था । अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत मुग़लों ने एक साम्राज्य की स्थापना की और वह कार्य पूरा किया , जो अब तक केवल छोटी अवधियों के लिए ही संभव जान पड़ता था । सोलहवीं सदी के उत्तरार्ध से , इन्होंने दिल्ली और आगरा से अपने राज्य का विस्तार शुरू किया और सत्रहवीं शताब्दी में लगभग संपूर्ण महाद्वीप पर अधिकार प्राप्त कर लिया । उन्होंने प्रशासन के ढाँचे तथा शासन संबंधी जो विचार लागू किए , वे उनके राज्य के पतन के बाद भी टिके रहे । यह एक ऐसी राजनैतिक धरोहर थी . जिसके प्रभाव से उपमहाद्वीप में उनके पश्चात् आने वाले शासक अपने को अछूता न रख सकें । आज भारत के प्रधानमंत्री , स्वतंत्रता दिवस पर मुग़ल शासकों के निवासस्थान , दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं । __________________________________________ मुग़ल कौन थे? मुगल कौन थे ? मुग़ल दो महान शासक वंशों के वंशज थे । माता की ओर से वे मंगोल शासक चंगेज़ खान जो चीन औ...